फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पत्नी का हत्यारोपी वकील एक दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अपनी पत्नी को चाकू मारकर हत्या के आरोपी वकील अभिषेक दत्त शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कालका पुलिस के सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस को आरोपी द्वारा हत्या में प्रयोग किए गए चाकू को भी बरामद करना है। मृतका भावना शर्मा के पिता दुर्गादास ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि गत शुक्रवार रात को अभिषेक दत्त शर्मा की अपनी पत्नी भावना शर्मा के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद अभिषेक दत्त ने भावना की छाती पर बेरहमी से चाकू घोंप दिया था। इससे उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें