पंचकूला। सेक्टर-2 स्थित घर से लैपटॉप और अन्य सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस मामला दर्ज कर चोर की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार राजदीप सिंगला ने बताया कि उनकी बहन सेक्टर-2 में रहती है। वह परिवार साथ विदेश में है। उनकी गैरमौजूदगी में घर की देखरेख करती है। चोर उनकी बहन के घर से पीतल के नल, शॉवर्स, दरवाजों के हैंडल, कुछ पुराने मोबाइल फोन, लैपटॉप, कपड़े भी चोरी कर ले गए।