पिंजौर। बीती रात हुई कुछ ही घंटों की मूसलाधार बारिश की सड़क किनारे भूस्खलन होने की वजह से सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे उखड़कर गिर पड़े। इससे न केवल मार्ग बाधित हुआ बल्कि बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह ठप रही। क्षेत्र के कई गांवों और कॉलोनियों में रातभर बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। लोगों की समस्या को देखते हुए और बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए बिजली विभाग कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। एसडीओ विक्रांत चौधरी ने बताया कि विभाग की टीमें बिना रुके कार्य कर रही हैं और जल्द ही सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।