फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महिला कोच पर मकान मालिक ने लगाया धमकाने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। हरियाणा के राज्य मंत्री संदीप सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला कोच पर उनके मकान मालिक ने धमकाने का आरोप लगाया है। इसके अलावा जबरन उनके घर पर कब्जा करने की बात कही है। वायरल वीडियो में मकान मालिक पूजा जोगी ने बताया कि उन्होंने गत वर्ष जुलाई में जूनियर महिला कोच को मकान किराए पर दिया था। संदीप सिंह पर महिला कोच ने केस किया है, तब से वे परेशान हैं। महिला कोच से घर खाली करने के लिए कहा था, लेकिन वह उल्टा हमें ही धमकाने लगी। मामले को लेकर जिला अदालत गई। दिसंबर 2022 में महिला कोच ने मकान मालिक पर केस कर दिया ताकि उसे घर से ना निकाला जाए। उनका आरोप है कि 6 माह से उन्हें ना तो किराया दिया है, ना ही बिजली-पानी का बिल दिया। अपने घर में ही ऊपर नहीं जाने देती है। महिला कोच धमकाती है कि ऊपर का एरिया हमारा है। यदि कोई ऊपर आया तो उस पर केस कर दूंगी। पूजा के अनुसार पुलिस हर समय उनके घर के बाहर रहती है, जिसके चलते उनके बेटे का रिश्ता भी नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें