फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: इंडस्ट्री को जमीन देने के लिए पंजाब में बनेंगे लैंड बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में इंडस्ट्री को लाने और लोगों को आसानी से आवास या कारोबार के लिए जमीन मुहैया करवाने के लिए सरकार अब नई पहल करने की जा रही है। अब बड़े शहरों के पास ही लैंड बैंक स्थापित किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर इसमें एक्वायर होने वाली जमीन को आगामी प्रोजेक्टों के लिए प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों में सर्वे का काम विभिन्न अथॉरिटी ने शुरू कर दिया है। साथ ही विभिन्न जिलों में खाली पड़े रिहायशी, एजुकेशनल और इंडस्ट्रियल प्लॉटों का डाटा भी तैयार किया जा रहा है। इन्हें भी भविष्य में संपत्ति की ई-नीलामी में शामिल कर सरकार अपने राजस्व को बढ़ाएगी।
विज्ञापन

राज्य सरकार इसी साल फरवरी में इन्वेस्टर्स मीट करवाने जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले विदेश दौरा और फिर दक्षिण के राज्यों का दौरा किया था। इसके साथ ही अब इस दिशा में काम शुरू किया है क्योंकि गत तीन साल में यह चीज देखने में मिली है कि पंजाब के बड़े शहरों में एनआरआई लोगों ने दिल खोलकर निवेश किया। इनमें मोहाली, पटियाला और लुधियाना प्रमुख हैं। इसके अलावा जालंधर के साथ बसे कुछ इलाकों में निकाली गई स्कीमों का अच्छा रिस्पांस मिला था। ऐसे में सरकार अब बड़े शहरों के आसपास ही लैंड बैंक के लिए जमीन की तलाश कर रही है। दूसरा पंचायती एरिया में सड़कों को नौ से 18 फुट तक चौड़ा किया जा रहा है ताकि अगर इंडस्ट्री स्थापित होती है तो उक्त एरिया में लोगों को दिक्कत न हो।
पंजाब हाउसिंग एंड अर्बन विभाग के मंत्री अमन अरोड़ा इस संबंधी हर हफ्ते अधिकारियों से मीटिंग कर रहे हैं। उनका कहना है कि 25 से अधिक विभागों की सेवाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं। सरकार की कोशिश यही है कि लोगों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन

इस बार भी राजपुरा और मोहाली से ज्यादा उम्मीदें
पंजाब सरकार को इस बार भी होने वाली इन्वेस्टर्स मीट में राजपुरा और मोहाली से ज्यादा उम्मीदें हैं क्योंकि मोहाली में इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इसके अलावा नए रोड स्थापित हुए हैं। चंडीगढ़ भी इन एरिया के बिल्कुल पास है। मोहाली में सेक्टर-101 में 500 एकड़ में इंडस्ट्रियल पार्क बन रहा है। इसी तरह राजपुरा में बन रहे पार्क का काम भी युद्ध स्तर पर पर चल रहा है। इन दोनों इंडस्ट्रियल पार्क बनने से 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
बुलेट ट्रेन और नए हाईवे से भी इंडस्ट्री को मिलेगी जान
इंडस्ट्री को लाने के लिए कई कदमों पर काम किया जा रहा है। बुलेट ट्रेन अभी सपने की तरह है, लेकिन कनेक्टिविटी को सुधारने लिए इस मंथन शुरू हो गया। यह दिल्ली, चंडीगढ़ और अमृतसर जाएगी। उम्मीद है कि सफर में क्रांति आएगी। इसके अलावा अमृतसर-जामनगर हाईवे बनाया जा रहा है। 316 किमी ग्रीन फील्ड हाईवे बनेगा। यह ऐसा आर्थिक कॉरिडोर है जो देश की तीन रिफाइनरी पंजाब की बठिंडा, गुजरात की जामनगर और बाड़मेर रिफाइनरी को जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें