फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लालजीत भुल्लर ने अपने खर्च पर मुहैया कराया पशुचारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी हलके के 31 गांवों के प्रभावित के लिए लगाए राहत कैंप
विज्ञापन


पशुओं के लिए 3000 बोरी फीड, 2000 बोरी चोकर, 14 ट्राली चारा बांटा

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के ग्रामीण विकास, पंचायत और ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सतलुज दरिया में आई बाढ़ के कारण हलका पट्टी के प्रभावित परिवारों को पशुओं के लिए अपने खर्च पर अब तक करीब 3000 बोरी फीड, 2000 बोरी चोकर और 14 ट्रालियां हरे चारे की बांटी हैं। कैबिनेट मंत्री पिछले कई दिन से इस हलके में रहकर पीड़ित परिवारों की मदद में जुटे हैं।
भुल्लर ने बताया कि दरिया के बांध में दरार के कारण करीब 31 गांवों को बाढ़ के पानी ने प्रभावित किया है। प्रभावित गांवों और डेरों में रहते परिवारों और पशुओं को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। पंजाब सरकार ने बाढ़ वाले क्षेत्र में 7 स्कूलों में पीड़ित परिवारों के लिए खाने-पीने और डाॅक्टरी सुविधाओं के पुख्ता प्रबंध किए हैं। इसके अलावा वह अपने निजी खर्च पर इन गांवों के पशुओं के लिए निरंतर फीड चोकर और चारे की सप्लाई करा रहे हैं ताकि बाढ़ में परिवारों के दुधारू पशुओं की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने रविवार को गांव कोट बुढ्ढा, मुठियांवाला, सीतो मह झुग्गियां, राधलके, भंगाला, तूत, झुग्गियां पीर बख्श, राम सिंह वाला, झुग्गियां नत्था सिंह और झुग्गियां नूर मुहम्मद, डुमनी वाला, जलोके, भाओवाल, भोजोके, बल्लड़ के, रसूलपुर, तलवंडी मोहर सिंह, किला पति, बंगला राय आदि गांव के बाढ़ प्रभावित परिवार को पशुओं के लिए हरा चारा साइलेज, फीडस, चोकर, तूडी और अन्य घरेलू जरूरी सामान और दवाएं दीं। उन्होंने बताया कि दरिया में पानी का स्तर घटना शुरू हो गया है, जिसे देखते हुए उन्होंने जिला प्रशासन को बिजली, पेयजल, सड़कों सहित अन्य बुनियादी ढांचों की तुरंत मरम्मत के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें