फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हार्डवेयर की दुकान से लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे भी ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। चंडीमंदिर स्थित हार्डवेयर की दुकान का शटर काटकर चोर अंदर दाखिल हुए और लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी साथ ले गए। चंडीमंदिर थाना पुलिस मामला दर्ज कर चोर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, राजेश चौधरी ने बताया कि उनकी चंडीमंदिर में हार्डवेयर और सेनेटरी की दुकान है। शनिवार रात को वे दुकान बंद करके घर चले गए थे। रविवार सुबह करीब आठ बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी दुकान का शटर काटकर चोरी हो गई है। सूचना पाते ही वे मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि दुकान का शटर कटा हुआ है और अंदर से काफी सामान चोरी हो चुका था। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान से करीब 1.80 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। चोरों ने दुकान में लगे दो सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया और दोनों सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर साथ ले गए, ताकी आरोपियों की पहचान न हो पाए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। चंडीमंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें