फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ताला तोड़कर घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। रायपुररानी क्षेत्र से ब्यास सेवा के लिए गई एक महिला के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी होने का मामला आया है। माया देवी ने पुलिस को बताया कि 24 जून को वह अपने घर का ताला लगाकर सेवा कार्य के लिए ब्यास पंजाब गई हुई थी। 29 जून को जब वह वापस लौटी, तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में घुसकर करीब 15,000 रुपये नकद, चांदी की पाजेब, चुगटियों की जोड़ी, मोबाइल फोन, गैस सिलेंडर, बैंक की पासबुक, परिवार पहचान पत्र और पैन कार्ड चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें