माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 में खेल विभाग की तरफ से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. रिचा सेतिया ने किया। इसके अंतर्गत शुक्रवार को पहले दिन जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट की प्रतियोगिताएं करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में करीब 90 प्रतिभागियों ने भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान डॉ. तारा, डॉ. सत्यनारायण, डॉ. राज दलाल, डॉ. नवीन ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा लज्जा ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरा स्थान बीए दूसरे वर्ष की छात्रा ज्योति ने हासिल किया। तीसरा स्थान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजू ने प्राप्त किया। डिस्कस-थ्रो में प्रथम स्थान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजू को मिला। दूसरा स्थान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा लज्जा को मिला। तीसरा स्थान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अनीता रानी ने प्राप्त किया। शॉट पुट में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा लक्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान बीकॉम दूसरे वर्ष की छात्रा ईशा शर्मा ने प्राप्त किया। तीसरा स्थान बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पुष्पा ने प्राप्त किया।