फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लेडीज क्लब ने उत्तर-पूर्व राज्यों के लोकगीतों पर किया नृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-5 के एक होटल में पंचकूला लेडीज क्लब ने उत्तर-पूर्व के सात राज्यों के लोकगीतों पर नृत्य किया। थीम पार्टी के दौरान क्लब की महिलाओं ने असम, नागालैंड और मेघालय की पोशाकें पहनी। सुनीता नैन, करुणा शर्मा, कमलेश गेरा, प्रीति गुप्ता, शारदा कथपालिया, रेखा साहनी, वीना कपूर और अनीता मेहता ने असम के लोकगीतों पर नृत्य किया।
विज्ञापन

पूर्व मेयर उपिंदर अहलुवालिया ने भी उत्तर पूर्व राज्यों के लोकगीतों पर डांस किया। पंचकूला लेडीज क्लब की अध्यक्ष शारदा कठपातलिया ने बताया कि हर माह क्लब की तरफ से अलग-अलग थीम पार्टियों का आयोजन किया जाता है। इस बार तीज पर क्लब के अगले कार्यक्रम का आयोजन होगा। दविंदर बेदी ने तबला वादन कर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम के लकी ड्रा प्रतियोगिता में सुषमा जोशी, सुधा राठौड़ और निर्मल गर्ग को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें