फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ग्रामीण अंचल के पांच स्कूलों में तीन करोड़ की लागत से बनेगी लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले के पांच स्कूलों में तीन करोड़ की लागत से आधुनिक साइंस लैब बनाई जाएगी। इससे बच्चे गुणवत्ता पूर्ण पढ़ाई गांव के स्कूलों में कर सकेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से इसका प्रपोजल बनाया गया था। इसकी स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही स्कूलों को यह सौगात मिलने से विद्यार्थियों को बेहतरीन पढ़ाई का मौका मिलेगा। इसी साल मई में पंचकूला शिक्षा विभाग की तरफ से गांवों के पांच स्कूलों को हाईस्कूल से सीनियर सेकेंडरी में अपग्रेड किया गया है।
अब गांव के बच्चों को 10वीं के बाद 12वीं की पढ़ाई का मौका मिलेगा। यह राजकीय उच्च विद्यालय माढावाला, राजकीय उच्च विद्यालय जलौली, राजकीय उच्च विद्यालय बिल्ला, राजकीय उच्च विद्यालय तगरा हकीमपुर और राजकीय उच्च विद्यालय समलेहड़ी को हाईस्कूल से सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाया गया है। इसमें विद्यार्थियों को बेहतरीन एजुकेशन देने का प्लान बनाया गया है। इन स्कूलों में अब साइंस लैब बनाए जाने का प्लान पास हुआ है। जल्द ही इन पांचों स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा मिल सकेगी। इससे वह पढ़ाई कर अपना भविष्य बेहतरीन बना सकेंगे। इससे गांवों के स्कूलों से भी विद्यार्थियों को होनहार बनाया जा सकेगा। पंचकूला शिक्षा विभाग इसके लिए जल्द काम शुरू करने का टेंडर निकालेगा। इस पर काम शुरू होने के बाद विद्यार्थी गांवों में बेहतरीन एजुकेशन हासिल कर सकेंगे और हर क्षेत्र में बेहतरीन करिअर बना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से साइंस लैब का प्रपोजल पास किया गया है। जल्द ही इन स्कूलाें में साइंस लैब बनवाने का काम शुरू किया जाएगा। लैब बनने के बाद विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा मिल सकेगी। -सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें