फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: किसान मजदूर मोर्चा ने बोला सीएम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं गुरअमनीत सिंह मांगट, तेजवीर सिंह और दिलबाग सिंह हरीगढ़ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान किसान यूनियनों के नेताओं के खिलाफ भ्रामक बयानबाजी कर उन्हें बेवजह बदनाम कर रहे हैं। पंजाब को पुलिस स्टेट बना दिया है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सभी राजनीतिक दलों को पंजाब और केंद्र सरकार ने मिलकर एनआईए और ईडी के छापों का डर दिखाकर चुप करा दिया है, जबकि किसान यूनियनों के नेताओं पर इन सरकारी एजेंसियों का कोई असर नहीं होता, इसलिए मुख्यमंत्री जनता में किसान नेताओं को बदनाम करने में लगे हैं। साथ ही किसान नेताओं ने सीएम मान की खुली बहस की चुनौती को भी स्वीकार कर लिया है। मोर्चे के नेता बलदेव सिंह जीरा और दिलबाग सिंह गिल ने कहा कि सरकार हमारी संपत्तियों और बैंक खातों की जांच कराए। साथ ही आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से अपने विधायकों, मंत्रियों और विभिन्न पदों पर नियुक्त सभी अधिकारियों की संपत्तियों और बैंक खातों की भी जांच करवाई जाए, ताकि पंजाब की जनता के सामने सच्चाई आ सके। इसी तरह पंजाब खेत मजदूर यूनियन ने सरकार से सभी खेत मजदूरों और माइक्रो फाइनेंस कंपनियों का कर्ज माफ करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें