बरवाला। हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बरवाला अनाज मंडी में अटल किसान मजदूर कैंटीन का शुभारंभ किया।
इस मौके पर मंडी सचिव सुरेंद्र ढांडा ने बताया कि कैंटीन में राधे-राधे स्वयं सहायता समूह ग्रुप की महिलाओं द्वारा खाना तैयार किया जाएगा। यहां 10 रुपए देकर कोई भी किसान या मजदूर कैंटीन में बैठकर भरपेट खाना खा सकेगा। खाने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। कैंटीन में साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का समय पर निरीक्षण भी किया जाएगा।