पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने जानकारी दी कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में मृतकों के पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम निर्णय लिया है। सरकार ने दंगों में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। यह नियुक्ति हरियाणा कौशल निगम के तहत योग्यता के आधार पर की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि जिला पंचकूला से संबंधित प्रभावित परिवार 18 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक कमरा नंबर 120, लघु सचिवालय, सेक्टर-1 पंचकूला में आवश्यक जानकारी और दस्तावेज जमा करवा दें, ताकि इन्हें समय पर सरकार को भेजा जा सके।