पंचकूला। सीबीएससी बोर्ड की ओर से जारी बारहवीं के रिजल्ट में, सेक्टर-15 के भवन विद्यालय की खुशी मोदी ने नॉन मेडिकल में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके घरवालों का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि वह बिना कोचिंग के वह हर दिन पांच से छह घंटे तक नियमित रूप से पढ़ाई करती थी। इसके साथ वह जेईई मेन्स का एग्जाम क्लीयर कर चुकी है। खुशी भविष्य में कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनना चाहती है। उनके पिता नीरज मोदी प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं, जबकि मां हाउसवाइफ हैं। खुशी के पिता ने बताया कि खुशी के पढ़ाई के लिए वह लुधियाना से परिवार समेत यहां आ गए थे। बेटी को पढ़ने में कोई परेशानी न हो, इसलिए वह हर दिन काम करने के लिए लुधियाना से आना-जाना करते हैं।