पिंजौर। खोखरा पंचायत ने इलेक्शन बॉयकाट का निर्णय वापस ले लिया है। इससे पहले पोलिंग बूथ बदलने का विरोध कर पंचायत ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। सरपंच उर्मिला, सोहनलाल नंबरदार, जसविंद्र, मेलाराम, गुरविंद्र ने डीसी को सौंपे मांगपत्र में कहा था कि ग्राम पंचायत खोखरा में करीब 100 साल से पोलिंग बूथ बनाया जा रहा है, अब इसे बदलकर दूसरी पंचायत नवांनगर में कर दिया है। इसका वे लोग विरोध करते हैं। डीसी ने आश्वासन दिया है कि विधानसभा चुनावों से पहले बूथ को बदलकर जहां पहले था, वहीं कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद पंचायत ने चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग लेकर मतदान को सफल बनाने का निर्णय लिया है।