फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायकों को खरीदने का केजरीवाल का दावा झूठा : सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली के 7 आप विधायकों को खरीदने के लिए 25-25 करोड़ रुपये देने की पेशकश किए जाने का दावा पहले की तरह पंजाब में किए ड्रामे की तरह निराधार व बेबुनियाद है।
विज्ञापन

सिरसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पहले पंजाब में नाटक किया था कि भाजपा उनके विधायकों को खरीदने के लिए 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है। उस समय वित्त मंत्री हरपाल चीमा के नेतृत्व में विधायकों ने दावा किया था कि सारे सबूत मौजूद हैं और रिकॉर्डिंग भी हैं, जिसकी एफआईआर भी दर्ज की गई थी, लेकिन आज तक उस एफआईआर का क्या हुआ, यह लोगों के सामने है।

उन्होंने कहा कि न तो तब पंजाब में ऐसी कोई कोशिश हुई थी और न ही दिल्ली में ऐसा कुछ हुआ है। हकीकत तो यह है कि केजरीवाल ने 7वीं बार ऐसा दावा किया है जो हकीकत से कोसों दूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल का झूठ बेनकाब हो गया है आप के बेनकाब होने के कारण चैनलों ने इन्हें दिखाना बंद कर दिया है, जिससे यह नया ड्रामा शुरू हो गया है। हकीकत तो यह है कि अगर आपके विधायकों को कोई 25 रुपये भी नहीं देता तो 25 करोड़ का दावा बिल्कुल हास्यास्पद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें