पंचकूला। श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-16 में 25 से 31 दिसंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा से पूर्व 25 दिसंबर को प्रातः 10 बजे कलश यात्रा श्रीगौरी शंकर मंदिर सेक्टर-17 से प्रारंभ होकर सेक्टर-16 मंदिर में संपन्न होगी। प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक मूल पाठ व पूजन तथा सायं 3 से 6 बजे तक कथा प्रवचन होंगे। कथा का वाचन आचार्य हर्षमणि करेंगे। आयोजन सनातन धर्म सभा सेक्टर-16 द्वारा किया जा रहा है।