रायपुररानी। कुरुक्षेत्र स्थित कश्यप राजपूत भवन में 22 जून को कश्यप राजपूत सभा द्वारा 45वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। यह जानकारी पंचकूला जिला प्रधान मनप्रीत मेहरा द्वारा दी गई। समारोह का आयोजन प्रातः 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रदेशभर से समाज के सदस्य भाग लेंगे। इस अवसर पर कश्यप राजपूत समाज के उन प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने वर्ष 2025 की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। साथ ही, वर्ष 2024-25 के खेल सत्र में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा।