फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalka-Shimla Railway: भूस्खलन-पेड़ गिरने से टॉय ट्रेनों का संचालन मंगलवार तक ठप, कई स्थानों पर मार्ग बाधित

Tue, 11 Jul 2023 12:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कालका/पंचकूला (हरियाणा)

सार

कालका-शिमला रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन दूसरे दिन भी नहीं हुआ। 14 से अधिक स्थानों पर रेलमार्ग बाधित हुआ है। टॉय ट्रेनों का आवागमन रुकने के बाद सोमवार को विभिन्न स्थानों पर रेल कर्मचारी दिनभर ट्रैक को साफ करने में जुटे रहे। 
विज्ञापन
कालका-शिमला रेलमार्ग पर गिरे हुए पेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेलमार्ग पर भूस्खलन, पेड़ गिरने और जलभराव की वजह से लगातार दूसरे दिन भी सात ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। मौसम के मिजाज को देखकर और 14 से अधिक स्थानों पर रेलमार्ग बाधित होने के कारण मंगलवार 11 जुलाई को भी इस मार्ग पर ट्रेनें नहीं चलेंगी, बुधवार को ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन


टॉय ट्रेनों का आवागमन रुकने के बाद सोमवार को विभिन्न स्थानों पर रेल कर्मचारी दिनभर ट्रैक को साफ करने में जुटे रहे। जगह-जगह ट्रैक पर आए भारी पत्थरों और मलबे को हटाने में कर्मचारियों को ज्यादा मशक्कत करनी पड़ रही है।

रेलवे के अनुसार जतोग और समरहिल के बीच भूस्खलन, शोघी, तारा देवी, धर्मपुर के बीच पेड़ गिरने, कोटि और सोलन के बीच दो जगह भूस्खलन धर्मपुर और कुमार हट्टी के बीच भूस्खलन और जल भराव, बड़ोग-सोलन और धर्मपुर स्टेशनों के बीच जलभराव और भूस्खलन। धर्मपुर-सलोगड़ा और कोटी के बीच भूस्खलन और पेड़ गिरने से आवाजाही बंद रही
विज्ञापन


यह ट्रेनें हुईं रद्द
भूस्खलन के चलते कालका से शिमला जाने वाली टॉय ट्रेन संख्या-04543, 72451, 52451, 52453, 52459, 52455 सहित अप मिक्स ट्रेन और शिमला से कालका की तरफ चलने वाली टॉय ट्रेन संख्या 52456, 72452, 04544, 52460, 52452, 52454 सहित डाउन मिक्स रद्द कर दी गई है।

उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कालका-शिमला रेलमार्ग पर भूस्खलन के चलते मंगलवार तक ट्रेनों का संचालन बंद रखा जाएगा। - सीताराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन कालका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें