फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-पिंजौर आरयूबी ट्रैफिक के लिए एक तरफ से दिया गया खोल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। कालका-पिंजौर आरयूबी शुक्रवार को ट्रैफिक के लिए एक तरफा खोल दिया है। इसके चलते वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार को भारी संख्या में वाहन चालक यहां से गुजरते दिखाई दिए। अभी इस आरयूबी का काम पूरा नहीं हुआ है। गत माह 21 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आरयूबी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि 6 अगस्त तक इस आरयूबी को आवाजाही के लिए एक तरफा खोल दिया जाए। उन्होंने कहा था कि वह 6 अगस्त को दोबारा यहां का औचक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

सर्विस लाइन ऊपर की तरफ बनाने की मांग थी
आरयूबी के दोनों तरफ 7-7 मीटर की सर्विस रोड बनाने का कार्य अभी निर्माणाधीन है। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कुछ शोरूम मालिकों ने मुख्यमंत्री को बताया था कि कालका वाली साइड से जहां सर्विस लाइन के साथ जो शोरूम बने हैं, उनके आगे बेसमेंट नहीं बनी है। अगर उक्त सर्विस लाइन ऐसी ही बनती रही तो वह सभी बिल्डिंग गिर जाएंगी। इससे लोगों को काफी नुकसान होगा। उन्होंने उक्त साइड पर मुख्यमंत्री से सर्विस लाइन ऊपर की तरफ बनाने की मांग की थी। वहीं सड़क के दोनों तरफ 35 मीटर लंबाई और 35 मीटर चौड़ाई के दो चौक भी बनाए जाएंगे जो अभी नहीं बने हैं। लोगों को लंबे समय से चल रहे इस निर्माण कार्य को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
वर्जन
लोगों और वाहन चालकों की सुविधा को देखकर आरयूबी ट्रैफिक के लिए एक तरफ से खोल दिया गया है। आगे का कार्य प्रगति पर है। - राजकुमार, जेई पीडब्ल्यूडी, कालका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें