कालका। कालका के प्राचीन श्री काली माता मंदिर में नवनिर्माण कार्य के चलते दर्शन समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। 3 अप्रैल से 30 जून तक मंदिर सुबह 9 बजे से शाम 6:30 बजे तक बंद रहेगा, जबकि श्रद्धालु तय समय पर ही दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार श्रद्धालु सुबह 4:00 से 9:00 बजे तक तथा शाम 6:30 से रात 10:00 बजे तक माता के दर्शन कर सकेंगे। दिन के समय मंदिर परिसर में प्रवेश बंद रहेगा। निर्माण कार्य के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर के बाहर एलसीडी स्क्रीन लगाई गई है, जिसके माध्यम से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्माण कार्य के दौरान सहयोग करें और निर्धारित समय के अनुसार ही दर्शन के लिए पहुंचें। संवाद