फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर पंथ महासभा ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। कबीर पंथ महासभा की बैठक सतगुरु कबीर अध्यात्म केंद्र इस्लाम नगर में हुई। बैठक में महासभा की पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की इकाइयों के प्रधान और सक्रिय समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रधान ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा के अपने नैतिक और सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन में महासभा द्वारा बैठक के उपरांत पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

इसमें आंवला, बेलपत्र आदि औषधीय पौधे और पर्यावरण अनुकूल पीपल और बरगद के पौधे लगाए गए। प्रधान ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और कहा कि पेड़ लगाने भी हैं, उनकी सुरक्षा भी करनी है ताकि आने वाली पीढ़ी को हम एक बढ़िया और प्रदूषण रहित वातावरण दे सकें। आरके भाटिया प्रधान ने बताया कि बैठक में महासभा द्वारा विगत में किए कार्यों की समीक्षा की। महासभा की आम सभा की बैठक आने वाले दिसंबर माह में बुलाने का निर्णय लिया गया है। इसमें महासभा की नई कार्यकारिणी का चुनाव करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें