फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला की ज्योति ने बॉक्सिंग में मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का समापन हुआ। तीसरे दिन वीरवार को बॉक्सिंग में पंचकूला की ज्योति ने पहले सेमीफाइनल में कुरुक्षेत्र की खिलाड़ी को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, फाइनल मुकाबले में कैथल की खिलाड़ी को 3-2 से हराया। खेल नर्सरी के बॉक्सिंग कोच वीरेंद्र डांगी ने बताया कि ज्योति पंचकूला सेक्टर-26 की रहने वाली है। वॉलीबाल में करनाल ने पहला, पानीपत ने दूसरा व फतेहाबाद ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा हॉकी के लड़कियों की टीम ने कुरुक्षेत्र ने पहला, हिसार ने दूसरा व फतेहाबाद ने तीसरा स्थान हासिल किया। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रदेश के अलग अलग जिलों से करीब 23 टीमों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें