फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजपा ने मेयर को वरिष्ठ उपमहापौर, उपमहापौर चुनने के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जजपा का एक प्रतिनिधिमंडल जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग के नेतृत्व में नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने महत्वपूर्ण मामलों का एक ज्ञापन उनको सौंपा। उन्होंने मेयर कुलभूषण गोयल से मांग की है कि नगर निगम के चुनाव सवा साल पहले हुए थे। अभी तक वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर का चुनाव नहीं हुआ है। उन्होंने इन पदों के चुनाव कराने की मांग की है। जजपा के जिला शहरी अध्यक्ष ओपी सिहाग का कहना है कि राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से 3 जनवरी 2021 को चुने वार्ड सदस्यों के बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 के प्रावधानों के अनुसार चुने मेंबर्स की नोटिफिकेशन होने के उपरांत 60 दिनों के अंदर वरिष्ठ उपमहापौर और उपमहापौर के चुनाव करवाने होते हैं। हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 में इस बात का भी स्पष्ट उल्लेख है कि इन दोनों पदों का कार्यकाल भी पांच साल का होता है। जजपा जिला अध्यक्ष ने पार्टी की तरफ से ज्ञापन देकर महापौर के समक्ष अपनी बात रखकर मांग की है कि इन दोनों पदों पर चुनाव करवाया जाए। सिहाग ने जजपा की तरफ से दिए ज्ञापन में मेयर के सामने अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं। जजपा जिला प्रधान ने महापौर से मांग की है कि सेक्टर वाइज जितने भी कम्युनिटी सेंटर नगर निगम के अधीन हैं, उनमें जो कमेटियां पहले बनाई थी, उनमें जजपा के सदस्य और उस क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों को भी शामिल किया जाए। इस मौके पर पार्टी के जिला प्रवक्ता जोरा सिंह ने बताया कि इस मौके पर जजपा पार्षद सुशील गर्ग, पार्षद राजेश निषाद, मनोनीत पार्षद अरविंद जाखड़, जजपा नेता केसी भारद्वाज, महेंदर सांगवान, जसबीर जस्सी, धर्मपाल सांगवान, राजेश कुमार, जजपा मजदूर कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रधान महासचिव सुरेश पाठक, जिला संयोजक राकेश शर्मा सहित अन्य नेता प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें