फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जिम्पा ने होशियारपुर व साथ लगते कंडी क्षेत्रों के गांवों में नहरी पानी मुहैया करवाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जल सप्लाई और सैनिटेशन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों को होशियारपुर शहर और साथ लगते कंडी क्षेत्रों के गांवों को नहरी पानी मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को जल सप्लाई और सैनिटेशन, स्थानीय निकाय और जल संसाधन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप में होशियारपुर शहर में पानी के लगातार गिर रहे स्तर पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हालात को मद्देनजर रखते हुए होशियारपुर और साथ लगते कंडी क्षेत्रों के गांवों को नहरी पानी की सुविधा दी जाए। जिम्पा ने अधिकारियों की तरफ से पेश किए गए प्रोजेक्ट पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और इसको जल्द व्यावहारिक रूप देने के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक के दौरान जल सप्लाई और सैनिटेशन विभाग के प्रमुख सचिव नीलकंठ अवहाड़, विभाग प्रमुख अमित तलवार, स्थानीय निकाय विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ति उप्पल, जल सप्लाई और सैनिटेशन विभाग के मुख्य इंजीनियर (उत्तर) जसबीर सिंह और जल संसाधन विभाग के मुख्य इंजीनियर शेर सिंह समेत अलग-अलग अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें