फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तालाबंद मकान से गहने व 20 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। बिहारी कॉलोनी मढ़ावाला में एक तालाबंद मकान से चोर गहने और 20 हजार रुपये की नकदी चोरी करके लग गए। मकान मालिक संध्या ने बताया कि वह झाड़माजरी की एक निजी कंपनी में काम करती है और उसके पति किसी काम से हरिद्वार गए हुए थे। वीरवार को वह सुबह करीब 8 बजे अपने मकान को ताला लगाकर ड्यूटी चली गई थी। शाम को जब वापस आई तो देखा कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर गई तो देखा कमरे में रखा सारा सामान बिखरा हुआ था और हैंगर पर टंगे एक थैले में रखे 20 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन गायब था। इसके अलावा सोने और चांदी के कुछ गहने गायब थ। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें