पिंजौर। रत्तपुर काॅलोनी के एक तालबंद मकान की खिड़की काटकर चोर गहने और नकदी चोरी करके ले गए। शिकायतकर्ता लेखराज ने बताया कि वह एक फार्मा कंपनी में काम करता और किराये के मकान में रहता है। वीरवार को वह अपने पैतृक गांव मुक्तसर पंजाब में गया था। शनिवार की सुबह पड़ोसी ने उसे फोन करके बताया कि उसके कमरे की खिड़की टूटी हुई है। इसके बाद वह वापस घर पहुंचा तो देखा कि चोर उसके मकान की खिड़की की जाली काटकर अंदर घुसे थे और उसके कमरे की अलमारी से तीन अंगूठी, एक सैट टॉप्स, पायल आदि चारी करके ले गए। इसके अलावा साथ लगते मकान मालिक के कमरे से चांदी का ब्रेसलेट और पांच हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए।