पंचकूला। चंडीमंदिर थाना क्षेत्र में एक महिला से लूट का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर स्कॉर्पियो सवार चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव श्यामटू निवासी दयालो ने शिकायत दर्ज कराई कि 19 मार्च की शाम को गांव बिल्ला के पास कुछ युवकों ने उनसे लूटपाट की। आरोप है कि स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार चार युवकों ने महिला के सोने के कंगन और करीब 6 हजार रुपये नकद छीन लिए है। इस संबंध में अब थाना चंडीमंदिर में शिकायत दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।