पिंजौर।
पिंजौर-नालागढ़ रोड पर वर्मा कॉलोनी मढ़ावाला में किराए पर रह रहे दंपती के तालाबंद घर से चोर गहने और नकदी चोरी करके ले गए। अमित कुमार ने बताया कि वह किराए के मकान में रह रहे हैं और बद्दी की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। उनकी पत्नी भी चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में नौकरी कर रही है। सोमवार को दोनों घर को ताला लगाकर सुबह 10 बजे नौकरी पर चले गए थे। इसके बाद रात को वह पत्नी के साथ अपनी ससुराल नवांनगर चले गए थे। मंगलवार को सुबह जब वह वापस घर पहुंचे तो देखा कमरे में ताला नहीं था और जब कुंडी खोलकर अंदर गए तो देखा कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। जब चेक किया तो पता चला घर से गहने और 25 हजार की नकदी के अलावा लैपटॉप व गैस सिलिंडर भी चोरी हो गया था। संवाद