फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बांसघाटी में अवैध कॉलोनी पर चला जेसीबी, कच्ची सड़क और चारदीवारी ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गांव बांसघाटी में अवैध रूप से विकसित की जा रही फार्म हाउस कॉलोनी पर जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी से कच्चे रोड नेटवर्क और चारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सहायक नगर योजनाकार और विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। डीटीपी ने कहा कि नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग से आवश्यक अनुमति लिए बिना निर्माण करना या अनधिकृत कॉलोनी विकसित करना नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि सीएलयू या कॉलोनी लाइसेंस की अनुमति के बिना जमीन पर निर्माण या कॉलोनी विकसित न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें