संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गांव बिल्ला के समीप हाईवे पर स्ट्रीट लाइट के लोहे के खंभे को खड़ा करने के दौरान एक ट्रक ने जेसीबी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जेसीबी चालक और अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए। इस दौरान हाईवे पर कुछ देर जाम की स्थिति बन गई। जेसीबी से लोहे के खंभों को खड़ा किया जा रहा था, जबकि ट्रक बरवाला की तरफ से आ रहा था।
पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चल रहा है। रविवार शाम करीब 4 बजे बरवाला की तरफ से एक ट्रक रामगढ़ की तरफ जा रहा था। बिल्ला गांव के समीप उसने जेसीबी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जेसीबी के शीशे टूट गए। हादसे में ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है। इसके बाद बैरिकेड लगाकर वाहनों को धीरे-धीरे निकाला गया।