फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका रेलवे स्टेशन के बाहर खुलेगा जन औषधि केंद्र, कम दाम पर मिलेंगी दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। कालका रेलवे स्टेशन के पास जल्द ही जन औषधि केंद्र खुलने जा रहा है। यह जन औषधि केंद्र कालका रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में खोला जाएगा। इससे रेलवे स्टेशन कालका पर पहुंचने वाले यात्रियों व आमजन को सस्ते दामों पर दवाइयां मिल सकेंगी। अंबाला मंडल के डीआरएम मंदीप सिंह भाटिया ने यह जानकारी दी। गौरतलब है इससे पहले पटियाला रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में भी जन औषधि केंद्र खोला गया है। उसके प्रति लोगों की बेहतर प्रतिक्रिया को देखते हुए अब कालका रेलवे स्टेशन के पास भी जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी चल रही है। जन औषधीय केंद्र में सामान्य मेडिकल स्टोरों में मिलने वाले मेडिसिन के मुकाबले काफी हद तक कम रेट में जेनेरिक दवाइयां मिलती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें