फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Politics:  होशियारपुर में सांपला को मनाने पहुंचे सुनील जाखड़, बोले- जल्द दिखेगा ‘मोदी का परिवार’

Sun, 21 Apr 2024 08:51 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पंजाब के भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनिल जाखड़ ने कहा कि सांपला भाजपा के साथ हैं। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है, इस पार्टी का हर एक सीनियर लीडर और कार्यकर्ता अनुशासनपूर्वक अपनी बात रखता है। जाखड़ ने कहा कि सांपला एक वरिष्ठ नेता हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनिल जाखड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होशियारपुर से लोकसभा टिकट न मिलने से नाराज विजय सांपला को मनाने के लिए खुद प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ शनिवार को होशियारपुर उनके घर पहुंचे। होशियारपुर में सांपला के घर करीब दो से ढाई घंटे तक बैठक चली। सांपला और उनके बेटे को मनाने के लिए जाखड़ के साथ सांपला के करीबी हरजीत ग्रेवाल, विनीत जोशी, सुंदर शाम अरोड़ा भी मौजूद रहे। बैठक में मौजूद पार्टी नेताओं ने बताया कि विजय सांपला को चुनाव के बाद बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके अलावा सांपला या फिर उनके बेटे के लिए दूसरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है।

विज्ञापन


इन दो मुद्दों पर जाखड़ ने खुद सांपला से बात की है। दरअसल होशियारपुर से अनीता सोम प्रकाश को टिकट दिए जाने के बाद से सांपला नाराज चल रहे थे। यहां तक कि होशियारपुर से टिकट घोषित होने के बाद सांपला ने अपने एक्स अकाउंट से ‘मोदी का परिवार’ टैग तक हटा डाला है जोकि अब तक एक्स पर दोबारा नहीं दिखाई दिया। जाखड़ से पूछे सवाल में उन्होंने कहा कि जल्द ही मोदी का परिवार दोबारा दिखेगा।

इस मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान जाखड़ ने कहा कि सांपला भाजपा के साथ हैं। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है, इस पार्टी का हर एक सीनियर लीडर और कार्यकर्ता अनुशासनपूर्वक अपनी बात रखता है। जाखड़ ने कहा कि सांपला एक वरिष्ठ नेता हैं, उनकी लोगों में अच्छी पकड़ है और उन्होंने पार्टी के लिए बहुत कुछ किया है। वह टिकट के प्रबल दावेदार थे। उनका नाराज होना भी जायज है, लेकिन वह पार्टी का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। जाखड़ ने कहा कि नाराजगी होना भी अच्छी बात है, क्योंकि नाराज भी अपने होते हैं और मनाया भी अपनों को ही जाता है।
विज्ञापन


बता दें बीते दिनों सांपला ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसके बाद भी जब सांपला की नाराजगी दूर नहीं हुई तो जाखड़ और उनके करीबियों ने उनसे मुलाकात कर मनाने की कोशिश की है। अब देखना है कि सांपला अगला कदम क्या उठाते हैं। बताया जा रहा है जाखड़ ने इस मुलाकात में सांपला को दो ऑफर दी हैं। हो सकता है वह दूसरी सीट से प्रत्याशी के तौर पर दिखाई पड़ें।

बैठक में पहुंचे नेताओं का कहना है कि सांपला एक सीनियर दलित नेता हैं। भाजपा भी जानती है कि आप और कांग्रेस को टक्कर देने के लिए उनके मजबूत समर्थन की जरूरत है। अन्यथा भाजपा का गढ़ माने जाने वाली होशियारपुर सीट इस बार हाथ से निकल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें