फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: इमरजेंसी में आईवी किट दूसरे दिन भी नहीं मिली, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर -6 सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में ग्लूकोज और आईवी किट वीरवार को नहीं मिलने से मरीजों को परेशानी हुई है। दिन में करीब सौ से ज्यादा आए मरीजों को ग्लूकोज और आईवी किट लेकर आना पड़ा। इसमें आईवी किट स्टोर में नहीं आने के कारण बाहर से मंगवानी पड़ी है। इसकी सप्लाई अभी तक एक हफ्ते से बंद हैं। वेयर हाउस से आईवी किट बंद होने के कारण यह हालात बने हुए हैं। सिविल अस्पताल में इलाज कराने आए राजीव कॉलोनी के नरेंदर सिंह ने बताया कि आईवी किट नहीं होने से परेशानी हुई। मुझे पेट में दर्द होने के बाद बाहर से इसे लाना पड़ा। इमरजेंसी में इस तरह की व्यवस्था नहीं होने से लगातार परेशानी बनी हुई है। वहीं इंदिरा कॉलोनी के राकेश कुमार और जीरकपुर से आए तरमिंदर सिंह ने बताया कि आईवी किट और बड़ी बोतल ग्लूकोज की सप्लाई कम होने के कारण परेशाानी हुई है। दो से तीन सौ रुपये खर्च करना पड़ा है। वहीं अस्पताल में लगातार ठीक हालात अभी तक नहीं हैं।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन की ओर से दवा की डिमांड भेजी गई है। जैसे ही एमवी किट आएगी। इसे जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।
आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें