फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: योग अभ्यास से गूंजा आईटीआई परिसर, जाना योग का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। आईटीआई रायपुररानी में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास से हुई। इसमें प्रतिभागियों ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास किया। इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में चीफ योगा इंस्ट्रक्टर सतवीर सिंह, असिस्टेंट योगा अध्यापिका मनीषा ठाकुर और सोनिया ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इनके साथ ही आयुष विभाग के योग सहायक जगदीश चंद और कविता सिंह ने भी योगाभ्यास का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य दिनेश पूरी ने की, जबकि संचालन प्रवीण कुमारी ने किया। इस मौके पर वर्ग अनुदेशिका प्रोमिला शर्मा व अनुदेशिका सीमा शर्मा, परवीन कुमारी, सीमा सैनी, महेंद्र सिंह, गौरव कुमार, बृजपाल, संदीप कटारिया, मनिंदर सिंह सहित संस्थान के अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें