फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां अब उतारनी होगी चमड़े की बेल्ट

Sat, 12 Oct 2013 12:55 AM IST
अमर उजाला पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
माता मनसा देवी के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश करने से पहले अपनी चमड़े की बेल्ट को बाहर ही रखनी होगी।
विज्ञापन


प्रशासन ने मेला ड्यूटी पर तैनात सेवादारों और पुलिसकर्मियों को इस बारे में निर्देश दे दिए हैं।
श्रद्धालुओं को अब जूतों की तरह बेल्ट भी मंदिर के प्रवेश द्वार से दूर रखनी होगी।

माता के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु अपने जूता तो प्रशासन द्वारा बनाए गए जूता घर में रख देते थे, लेकिन चमड़े की बेल्ट मंदिर परिसर में ही उतारते थे।

मंदिर के पुजारियों के अनुसार चमड़े की कोई भी वस्तु या वस्त्र मंदिर के अंदर नहीं लाए जा सकते।

इसको देखते हुए ही प्रशासन जूता घर की तरह श्रद्धालुओं के लिए चमड़े की बेल्ट रखने की भी व्यस्था करने जा रहा है।

अभी श्रद्धालु मंदिर के गेट में प्रवेश करते ही अपनी चमड़े की बेल्ट उतारकर किनारे पर रख देते हैं। इससे वहां पर बेल्टों का ढेर लग जाता है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें