फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शादी समारोह में आईफोन चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित जगरड़ा भवन में आयोजित शादी समारोह के दौरान आईफोन चोरी होने का मामला सामने आया है। शादी में आए मेहमानों की भीड़ और व्यस्तता का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल चोरी कर लिया। घटना 8 नवंबर की रात की है। शिकायतकर्ता रोहित न्यू इंदिरा कॉलोनी मनीमाजरा के रहने वाले हैं और भवन में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बहन की शादी के लिए भवन किराए पर लिया गया था। रात करीब 10 बजे बारात का स्वागत हुआ और सभी परिवारजन वरमाला की तैयारियों में व्यस्त थे। इसी दौरान रात 10:30 से 11:00 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति ऊपर बने कमरे में गया जहां शिकायतकर्ता के जीजा का आईफोन 16 चार्जिंग पर रखा था। मौके का फायदा उठाकर मोबाइल लेकर फरार हो गया। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें