फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डेंगू की रोकथाम के लिए स्प्रे और फॉगिंग करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। हलका पंचकूला और बरवाला क्षेत्र में डेंगू के बढ़ते मामलों को नियंत्रित करने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधायक चंद्रमोहन ने तुरंत उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। पिछले कुछ हफ्तों में क्षेत्र में डेंगू के हजारों नए मामले सामने आए हैं। इससे स्थानीय निवासी दहशत में हैं। चंद्रमोहन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी पंचकूला को पत्र लिखकर डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए रोजाना स्प्रे और फॉगिंग करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन

पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया है कि पंचकूला के सेक्टरों, कॉलोनियों, गांवों और औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित रूप से फॉगिंग और स्प्रे करवाना आवश्यक है ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके। चंद्रमोहन का कहना है कि पंचकूला में डेंगू के मामलों में अचानक वृद्धि हुई है। ऐसे में पंचकूला में प्रतिदिन स्प्रे और फॉगिंग करना बेहद जरूरी हो गया है ताकि इस रोग के प्रसार पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें