फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: संदिग्ध स्थानों पर निगरानी के लिए 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में थाना स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस की ओर से संदिग्ध स्थानों को चिह्नित कर लोगों के सहयोग से अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। पुलिस उपायुक्त ने सेक्टर-20 में इस मामले में चर्चा की और बताया कि कुछ ऐसे स्थान पाए गए हैं, जहां सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता है, जिससे वहां के अपराध अंकुश लगाया जा सके। इसलिए सेक्टर-20 थाना एसएचओ बच्चू सिंह के जरिये लोगों की मदद से अलग-अलग स्थानों पर कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। जिससे हर प्रकार की गतिविधि कैमरे में कैद हो सके, क्योंकि जब भी कोई घटना होती है तो पुलिस व लोग सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे को चेक करते हैं। सीसीटीवी कैमरे काफी सहयोगी भी साबित होते हैं। अब तक लोगों के सहयोग से करीब 16 सीसीटीवी कैमरे सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें