रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-7 पर कस्बा रामगढ़ के नजदीक यातायात पुलिस ने वाहनों को रोक कर रिफ्लेक्टर लगाए। एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि आगे सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है जिससे रात के समय वाहनों की गति का अनुमान किसी भी व्यक्ति को लगा पाना मुश्किल हो जाता है। इससे दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से भी अपील की है कि वाहनों पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं जिससे यातायात के नियमों का भी पालन हो सके और कोई आकस्मिक दुर्घटना से भी बचा जा सके।