राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर माणक्यां गांव के पास एक सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामगढ़ पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बरवाला के गांव अलीपुर वासी अमनदीप अपनी बाइक पर सवार होकर रामगढ़ की तरफ से बरवाला की तरफ आ रहा था जैसे ही वह माणक्यां गांव के पास पहुंचा तो बरवाला की तरफ आ रही एक डस्टर कार के साथ उसकी बाइक टकरा गई। जिससे इस घटना में अमनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने इस घटना की सूचना रामगढ़ पुलिस को दी और घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6, पंचकूला पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां पर अमनदीप का इलाज चल रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।