पिंजौर। गांव रामपुर सियुड़ी के समीप एक महिला घायल अवस्था में कंबल में लिपटी मिली है। महिला का पैर टूटा था। चेहरे पर भी चोट के निशान थे। लोगों ने बताया कि महिला की उम्र तकरीबन 25 वर्ष है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचाया। अमरावती चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घायल महिला को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।