फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ग्रामीणों को पीएम सौर गृह योजना की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। हरिपुर गांव में बुधवार को प्रधानमंत्री सौर गृह: मुख्यमंत्री बिजली योजना के तहत जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत हरिपुर के निर्वाचित सरपंच सुनील कुमार के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान में खेरकी सॉल्यूशंस की विक्रेता टीम की ओर से कौशल शर्मा और एसबीआई बैंक की ओर से अधिकारी अभिषेक सैनी मौजूद रहे। अभियान के दौरान ग्रामीणों को योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया और सौर ऊर्जा से बिजली की बचत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद कुल 30 उपभोक्ताओं ने योजना में रुचि दिखाई, जिसमें से 4 उपभोक्ताओं के नए आवेदन मौके पर ही पोर्टल पर जोड़े गए। वहीं 20 उपभोक्ताओं को ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में सहायता दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें