बरवाला। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर एसआर कॉलेज ऑफ़ वेटरनरी साइंस के प्रिंसिपल डॉ. बिमल शर्मा ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व और इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है, जबकि 14 सितंबर को हिंदी दिवस होता है। हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार केंद्र सरकार और संघ की आधिकारिक भाषा है।