मोहाली। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दौलत सिंह वाला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में संविधान दिवस मनाया गया। स्कूल की राजनीति शास्त्र की लेक्चरर टीना ने स्कूल की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को संविधान दिवस के महत्व और तथ्यों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। 11वीं श्रेणी की छात्राओं- सिमरनजीत कौर, मानसी, जान्हवी और काजल ने संविधान दिवस, संविधान की विशेषताओं और अंकित प्रस्तावना के बारे में जानकारी दी। सरगुन धीमान ने संविधान बनाने में डॉ. बीआर. आंबेडकर की अहम भूमिका के बारे में बताया। हिंदी की अध्यापिका जसप्रीत कौर ने विद्यार्थियों के लिए संविधान दिवस से जुड़ा एक क्विज कराया। शालिनी ने संविधान के बारे में रोचक बातें बताईं। वसंत कृष्ण वैद्य ने भारत के संविधान को हिंदी में सुलेखित किया।