फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खादी के प्रति लोगों में बढ़ रहा रुझान, 12 फरवरी तक बढ़ाई प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। खादी के प्रति रुझान बढ़ रहा है। लोग भारी संख्या में खरीदारी कर रहें हैं। लोगों की मांग के मद्देनजर सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में लगी प्रदर्शनी की अवधि 12 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने दी। उपायुक्त ने बताया कि नए भारत की नई खादी अब नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। मेले में हर रोज भारी संख्या में लोग खरीदारी कर रहे हैं। शुद्ध व्यंजनों का स्वाद भी चख रहे हैं। मेले में देशी घी की जलेबी और मलाई वाले दूध के साथ लगाई स्टाल पर अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। इसके अलावा आचार, आम पापड़, जड़ी-बूटियों से बनी दवाइयां भी लोगों में आकर्षण का केंद्र बन रही है। मेले में शानदार खादी के कपड़े लोगो की पसंद बने हैं। मोनिका गुप्ता ने बताया कि यह मेला कारीगरों और उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। इस प्रदर्शनी में खादी की 46 और पीएमईजीपी की 54 इकाइयां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शनी में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, नई दिल्ली, नागपुर और पुणे सहित विभिन्न राज्यों से करीब 100 स्टॉल लगाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें