संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर 20 स्थित एक सोसायटी में रह रहे बिल्डर के फ्लैट पर मंगलवार को इनकम टैक्स और सीबीआई ने मिलकर छापा मारा। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे दोनों टीमें बिल्डर के घर पहुंची। घंटों तक चली कार्रवाई में दोनों विभागों के अधिकारियों ने कई दस्तावेज चेक किए और लोगों से पूछताछ की।
सोसाइटी के फ्लैट में दोनों विभागों के अधिकारी चार इनोवा कार में पहुंचे। सोसायटी में रह रहे बिल्डर के घर सुबह 6 बजे पहुंचकर टीम ने घर के सदस्यों के मोबाइल फोन ले लिए। किसी का फ्लैट के अंदर-बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। अधिकारियों ने सोसाइटी में प्रवेश करने से पहले गाड़ियों की एंट्री डिटेल सोसाइटी के एंट्री रजिस्टर में की थी। शाम 4 बजे के बाद तक कार्रवाई जारी रही।