पंचकूला। स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान-2022 अमृत महोत्सव में ‘मेरा वार्ड-मेरी पहचान’ और ‘मेरा पार्क-मेरी पहचान’ कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड नंबर-2 से किया। पार्षद सुरेश वर्मा ने लोगों से स्वच्छता सर्वेक्षण में योगदान देने की अपील की। सुरेश वर्मा ने कहा कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ना करें और कॉर्न के बने थैलों का प्रयोग करें, जो कि इस्तेमाल के बाद मिट्टी में समायोजित हो जाते हैं। यह अभियान चलाकर लोगों को घर में ही गीला और सूखा कूड़ा अलग करने की जानकारी दी जा रही है। लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग ना करने के बारे में और उसके विकल्पों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर मार्केट, पार्क और चारों फेज में झाड़ूू लगाकर सफाई की गई। इस मौके पर पार्षद सुरेश वर्मा, ममता सिंघल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आशीष रामपाल एडवोकेट, संजीव शर्मा, पूनम शर्मा, नीलम सोनी, आरपी सिंगला, हरीओम, दीपांकर लाटका, सुगन चांद गुप्ता, योद्धा राम, अशोक सिंगल, विनोद वैद, एनके पाल, कपूर, संजीव जैन, एमआर नारंग, अमित पूरा, पुनीत गिरी, अजय चौहान, सुनील धीमान, पंकज शर्मा भी उपस्थित रहे।