पंचकूला। सेक्टर-15 के रविदास मंदिर से माथा टेक बाहर निकाली महिला का दो बाइक सवार पर्स छीनकर भाग गए। पुलिस ने श्वेता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि वह शाम को रविदास मंदिर में दर्शन करने के बाद बाहर गेट पर पहुंची ही थी कि अचानक बाइक पर आए दो झपटमारों में से एक ने उनका पर्स छीन लिया, इस दौरान अचानक धक्का लगने से वह जमीन पर गिर गईं थी। पुलिस चौकी इंचार्ज प्रदीप ने बताया कि इसकी सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे और झपटमारों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। उनके पर्स में 5 हजार रुपये नकद और एक आईफोन था। इस वारदात के बाद से लोगों में रोष है और उन्होंने कहा कि पुलिस स्नैचिंग की वारदात रोकने में असफल है। जबकि झपटमार वारदात आसानी से वारदात करके भाग जाते हैं। ऐसी वारदातों को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर ने टीम गठित की है, इसके बावजूद अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। मंगलवार को भी शहर में स्नैचिंग की दो वारदातें हुई थी।